दिल्ली में आज से फ्री WiFi, 200 Mbps तक मिलेगी स्पीड

दिल्लीवासियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई सौगात दी है। दिल्ली में 109 जगहों पर फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन किया गया। इन जगहों पर हॉट स्पॉट लगाए जा चुकें हैं।

इसके साथ ही दिल्ली दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां सरकार की ओर से फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। हर 500 मीटर पर लोगों को एक वाईफाई कनेक्शन मिलेगा।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 4 हजार बस स्टॉप पर हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। इन हॉट स्पॉट के जरिए करीब 200 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

हर विधानसभा में 100-100 हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। 30 दिसंबर तक 1100 हॉट स्पॉट लग जाएंगे। 6 महीने के अंदर 11 हजार हॉट स्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे।

पहले चरण में 10 विधानसभा क्षेत्र में इन 109 हॉट स्पॉट को इंस्टॉल किया गया है। 6 महीने के अंदर 11 हजार हॉट स्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे।

हर 500 मीटर पर लोगों को एक वाईफाई कनेक्शन मिलेगा। अभी शुरुआत में हर आधे किलोमीटर पर यह सुविधा मिलेगी। हर हॉट स्पॉट का दायरा 100 का होगा।

एक महीने में हर व्यक्ति 15 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकेगा। रोज अधिकतम 1.5 जीबी डेटा मुफ्त मिलगी।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल बोले, आखिरी चुनाव वादा पूरा, दिल्ली वालों को मिलेगा फ्री वाईफाई

यह भी पढ़ें: BSNL : 25000 WIFI हॉटस्पॉट को करेगा स्थापित

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)