चुनाव आयोग ने किया Delhi Elections 2020 की तारीख का ऐलान

0

चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में 8 फरवरी को मतदान होगा। इस ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लग गई है।

14 जनवरी से नामांकन पत्र मिलेंगे। 21 जनवरी को नाम वापसी हो सकेगी। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। 13 हजार 750 बूथों पर मतदान होगा। सभी 70 सीटों के लिए चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में 1.46 करोड़ लोग वोट डालेंगे। बताया की दिल्ली में 13,750 पोलिंग स्टेशन पर वोट डाले जाएंगे।

17 फरवरी को हुए थे 2015 के चुनाव-

2015 के चुनावों में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी। 7 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 फरवरी को नतीजे आए थे।

बता दें कि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

केजरीवाल के सामने चुनौती-

दिल्ली में कुछ 70 विधानसभा सीटें हैं। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है। केजरीवाल अपने पांच साल के कामकाज को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

वहीं बीजेपी दिल्ली में करीब 21 साल से सत्ता का वनवास झेल रही है। ऐसे में सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश में पार्टी जुटी है।

बात करें अगर कांग्रेस की तो अपना सियासी वजूद बचाने और अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कवायद में जुटी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से फ्री WiFi, 200 Mbps तक मिलेगी स्पीड

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More