Lockdown : देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

देश में अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शीर्ष अधिकारियों और प्रमुख मंत्रियों के साथ एक बैठक की। माना जा रहा है कि इसी बैठक में लॉकडाउन को 2 सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। देश में अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डययन मंत्री हरदीप पुरी इस बैठक में भाग लेने वाले महत्वपूर्ण सदस्य थे। साथ ही इस इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधान सचिव भी मौजूद थे।

बैठक में संभवत: प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए सीमित स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर भी चर्चा हुई है। इसी क्रम में तेलंगाना से झारखंड के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे ट्रेनें रवाना की जाएगी।

वहीं सरकार अन्य स्पेशल ट्रेनों को चलाने की संभावना पर भी विचार कर रही है, ताकि फंसे प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाया जा सके। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: घर वापसी : 1200 मजदूरों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें: 3 मई के बाद लॉकडाउन से मिलेगी छूट? जानिये, पीएम क्यों कर रहे हैं जरूरी meeting!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More