UPDATE : कमल से तेज साईकिल… गोरखपुर-फूलपुर में पिछड़ी BJP

0

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की साख दांव पर है। वहीं बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सभी की निगाहें हैं। सभी सीटों पर 11 मार्च को वोट डाले गए थे।

12.39 PM: गोरखपुर में 6 राउंड की गिनती पूरी होने तक सपा उम्मीदवार को प्रवीण निषाद को 89950, बीजेपी के उपेंद्र शुक्ल को 82811 वोट मिले।

12.32 PM: गोरखपुर में 6 राउंड पूरे होने के बाद समाजवादी पार्टी को बड़ी बढ़त, सपा उम्मीदवार करीब 7139 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.23 PM: बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह अब पिछड़ने के बाद एक बार फिर आगे आ गए हैं। चौथे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी को 80,732 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी को 73489 वोट प्राप्त हुए हैं। इस हिसाब से बीजेपी उम्मीदवार 7243 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

also read :  भाजपा को लग सकता है झटका, सपा उम्मीदवार आगे

12.19 PM: गोरखपुर में पांचवें राउंड की गिनती के बाद भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी करीब 4060 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.09 PM: फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार 14299 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक 10 राउंड की गिनती पूरी हुई है।

12.02 PM: गोरखपुर में चौथे राउंड में भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी को अभी तक 59907 और भारतीय जनता पार्टी को 56945 वोट मिले।

12.01 PM: गोरखपुर में वोटों की जानकारी ना देने के मसले पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा।

12.00 PM: अररिया में बीजेपी फिर आगे, राजद 1749 वोटों से पिछड़ी।

11.58 AM: सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 12231 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.52 AM: बिहार के भभुआ विधानसभा सीट पर अभी तक बीजेपी को 16121 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 13286 मत मिले हैं. बीजेपी 2835 वोटों से आगे चल रही है।

11.45 AM: बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद के सरफराज आलम 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.42 AM: समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। सपा के नागेंद्र पटेल करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.36 AM: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बड़ा उलटफेर सामने आया है। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। तीसरे राउंड का फैसला आने तक समाजवादी पार्टी 1523 वोटों से आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी को तीसरे राउंड तक 44979 और बीजेपी को 43456 वोट मिले हैं।

11.35 AM: उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 8208 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक समाजवादी पार्टी को 75354, बीजेपी को 67146, अतीक अहमद को 11659, कांग्रेस के मनीष मिश्र को 3375 वोट मिले हैं।

11.31 AM: बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप सिंह 8979 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.22 AM: फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 6931 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक सपा प्रत्यशी को 54562, BJP प्रत्याशी को 47631, निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद को 10505 वोट मिले हैं।

11.11 AM: गोरखपुर में आठवें राउंड की गिनती चल रही है, लेकिन अभी तक पहले राउंड के ही आंकड़ें बताएं गए हैं। मीडियाकर्मियों को सूचना नहीं दी जा रही है. खुद डीएम वहां पर मौजूद हैं।

11.07 AM: गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला को अभी तक 15577 वोट मिले हैं, समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद को 13911 वोट मिले हैं।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More