गुजरात : निकाय चुनाव में कांग्रेस दे रही बीजेपी को कड़ी टक्कर, गिनती जारी

0

गुजरात निकाय चुनावों की गिनती सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 37 और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि आज गुजरात की 75 नगरपालिकाओं, दो जिला पंचायत, 17 तालुका पंचायत और करीब 1,400 ग्राम पंचायतों के चुनाव के नतीजे आने हैं। इसके अलावा छह अन्य नगरपालिकाओं की सात सीटों पर भी उपचुनाव के भी परिणाम आज ही आने हैं। दोपहर तक सभी सीटों पर नतीजे साफ होने की संभावना है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

इस बार के निकाय चुनाव में सूबे की सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। गुजरात के भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने अपने एक बयान में कहा था, ‘हमने छठवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में हम जनता के समर्थन से निकाय चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि निकाय चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें कि 75 नगर निगम में से 59 पर अभी बीजपा का कब्जा है। दिसंबर में विधानसभा चुनाव के बाद पहला स्थानीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सभी की निगांहे भाजपा पर है।

Also Read : PNB Scam : ईडी, सीबीआई ने शुरू की जांच, मोदी सरकार ने कहा नहीं बचेंगे आरोपी

1988 सीटों के लिए 17 फरवरी को हुए थे मतदान

इन सीटों के लिए मतदान 17 फरवरी को 522 नगरपालिका बोर्डों के साथ 1988 सीटों के लिए हुए थे। यहां कुल 2,763 मतदान केंद्र हैं जिनमे से 530 बूथों को वोटिंग वाले दिन संवेदनशील घोषित किया गया था वहीं 95 सुपर संवेदनशील थे। जिसके कारण यह लगभग 15,000 ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया था।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हासिल की थी जीत

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पिछले 22 सालों से सत्ते में रही भाजपा सरकार एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि चुनाव में कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा को कुल 182 सीटों में से 99 सीटें मिली, जबकि वहीं कांग्रेस को 80 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपनी पिछली गलतियों से सीख कर उसमें सुधार करना चाहेगी।

(साभार- जागरण)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More