हर दिन टूटते रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में सामने आए 47 हजार नए मामले, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

coronavirus

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 46,951 मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले साढ़े चार महीनों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,16,46,081 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इन 24 घंटों में ही देश भर में इस खतरनाक वायरस से 212 लोगों की मौत भी हुई है।

देश में 3,34,646 सक्रिय मामले-

corona new strain

इसके बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 1,59,967 तक पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,34,646 हो गई है। इसी अवधि में 21,180 लोग ठीक होने के बाद अब तक बीमारी से उबरे लोगों की कुल संख्या 1,11,51,468 हो गई है।

देश में पिछले 12 दिनों से लगातार मामलों में वृद्धि हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में दैनिक मामले इससे पहले 11 नवंबर को 47,905 दर्ज हुए थे।

सामूहिक टीकाकरण अभियान-

coronavaccine

बता दें कि 16 जनवरी से देश में शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक में 4.50 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

वहीं देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही है और स्थिति पर काबू पाने के लिए सक्रियता से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: रिसर्च में दावा: सर्जिकल, कॉटन मास्क कोरोनावायरस में पहनना बेकार

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस वैक्सीन आने की नहीं कोई गारंटी : ब्रिटिश पीएम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)