Corona : वर्षों पुरानी दुश्मनी भुलाकर साथ आ रहे हैं कई देश

क्रो‍‍एशिया के खिलाफ सर्बिया ने 30 साल पहले जंग लड़ी थी

0

Corona संकट कुछ देशों के लिए वरदान बनकर भी आ रहा है। कई देशों द्वारा अपनी पुरानी दुश्मनी भूलकर साथ आने से दुनिया राहत की सांस ले रही है।

इस घड़ी में यूरोप के तीन धुर व‍िरोधी देश साथ आते द‍िख रहे हैं। ये देश हैं सर्ब‍िया, बोस्निया हर्जेगोविना और क्रोएशिया।

दुनिया में जारी Corona महामारी के बीच यह अच्‍छी खबर है। वर्षों पुरानी दुश्‍मनी को भुलाकर तीन धुर विरोधी देशों के दिल फिर से मिलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में स्‍थानीय लोगों ने अन्‍य देशों की तरह से खिड़कियों और बाल्‍कनी से नर्सों, डॉक्‍टरों और पुलिस अधिकारियों का स्‍वागत किया। 22 मार्च को उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब सर्बिया के लोगों ने क्रोएशिया का समर्थन किया।

क्रो‍‍एशिया के खिलाफ सर्बिया ने 30 साल पहले जंग लड़ी थी

क्रो‍‍एशिया वही देश है जिसके खिलाफ सर्बिया ने करीब 30 साल पहले एक जंग लड़ी थी। ठीक उसी दिन सुबह क्रो‍‍एशिया की राजधानी जगरेब में तीव्र भूकंप आया था। बताया जाता है कि 140 साल में यह सबसे बड़ा भूकंप था। इस भूकंप के बाद बोस्निया हर्जेगोविना के लोग क्रोएशिया के लोगों के समर्थन में आगे आए। इसका क्रो‍एशिया और आसपास के इलाके में बहुत अच्‍छा संदेश गया।

इतिहास में पहली बार जब सर्बिया ने क्रोएशिया का समर्थन किया

करीब 30 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सर्बिया ने क्रोएशिया का खुलकर समर्थन किया। इससे पहले वर्ष 2018 के फुटबॉल विश्‍वकप में विश्‍वकप में सर्बिया ने क्रोएशिया के लोगों का समर्थन किया था। वहीं क्रोएशिया के लोगों ने सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का समर्थन किया था। भूकंप के बाद क्रोएशिया ने एक कार्टून की मदद से मलबे को हटाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

 

यह भी पढ़ें : आर्थिक और मानवीय संकट की आहट न बने लॉकडाउन

रंग-बिरंगी लाइट से बड़ा सा दिल बनाया गया

सराजेवो सिटी हॉल में रंग-बिरंगी लाइट जलाई गई
क्रोएशिया की मदद के लिए बोस्निया हर्जेगोविना के सराजेवो सिटी हॉल में रंग-बिरंगी लाइट जलाई गई और उसके आगे एक बड़ा सा दिल बनाया गया। इसका दोनों ही देशों में बहुत अच्‍छा असर पड़ा। बाल्‍कन क्षेत्र में यह जोक अक्‍सर किया जाता है कि Corona वायरस का बोस्निया हर्जेगोविना में कोई चांस नहीं है क्‍योंकि यहां आकर वह बंट जाएगा और कमजोर हो जाएगा। इससे खतरा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : मंडियों में दिख रही है मनमानी तो दुकानों पर दिख रही है ‘सोशल डिस्टेंसिंग’

Corona देशों को साथ ला रहा

हालांकि Corona वायरस अब इन बोस्निया हर्जेगोविना, सर्बिया और क्रोएशिया को साथ ला रहा है। यही नहीं Corona से जंग के लिए इन देशों में अलग-अलग समूहों के हॉस्पिटल भी साथ आ रहे हैं। इन देशों में नस्‍लीय और धार्मिक विवाद को भूलकर लोग एक-दूसरे की मदद करने लगे हैं। अस्‍पतालों में भर्ती लोगों को खाना दिया जा रहा है। इस इलाके के सफल खिलाड़ी दान दे रहे हैं। 30 साल पहली बार हुआ है जब सर्बिया ने क्रोएशिया का खुलकर समर्थन किया है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More