ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था कॉन्स्टेबल, बदमाशों ने मारी गोली

constable miscreants

घटना राजस्थान की है जहां लॉकडाउन में पहले एक कॉन्स्टेबल को पीटा और फिर उसे गोली मारी। इस दौरान कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में लग गई है।

बदमाशों की गोली से घायल हुए कॉन्स्टेबल-

कांस्टेबल का नाम शिवचरण मीणा बताया जा रहा है। जिनकी ड्यूटी धौलपुर के पुराने शहर में लगी थी। पूरी घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है।

Begusarai

क्या है मामला-

बताया जा रहा है कि रात अपनी ड्यूटी खत्म करके कॉन्स्टेबल अपने घर चला गया था। इसके बाद वो दूध लेने के लिए बाजार गया। बाहर उन्होंने देखा कि पुलिस लाइन के पास करीब आधा दर्जन लोग खड़े है तो सख्ती के साथ सभी को अपने घर जाने को बोला। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और हाथपाई के बदमाशों ने उन्हें गोली मारी।

यह भी पढ़ें: सिपाही पति की पत्नी को धमकी- तुझे मारकर कोरोना की पुष्टि करा दूंगा

यह भी पढ़ें: बागपत : दारोगा की सर्विस रिवॉल्वर से सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)