जमातियों लिए बनाई गई 40 अस्थाई जेल
उत्तर प्रदेश में जमातियों के लिए करीब 40 अस्थाई जेल बनाई गई है
उत्तर प्रदेश में जमातियों के लिए करीब 40 अस्थाई जेल बनाई गई है। इस बात की जानकारी ग़ाज़ियाबाद पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने दी।
जमातियों और मरकज से जुड़े लोगों के लिए बनी अस्थाई जेल
जानकारी के मुताबिक इन जेलों में जमातियों और उन लोगों को रखा जाएगा जो मरकज से जुड़े है और खुद को छुपा रखा है। इन लोगों के साथ जिन्होंने कोरोना वारियर्स पर हमला कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाए उनलोगों को भी इस जेल में रखा जायेगा।
यह भी पढ़ें: कोविड-19 : बांदा के दूसरे संक्रमित जमाती की भी रिपोर्ट निगेटिव
जेल में साफ सफाई का लिया जायज़ा-
साथ ही डीजी ने बताया कि ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल मे 3800 बंदी होने के बावजूद इनके लिए आइसोलेशन बैरक और क्वारंटाइन बैरक बनाई गयी है। जो अस्थाई जेल बनाई गई है उसमें बाहर से आने वाले बंदियों को रखा जाएगा। अगर कोई भी बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उनका इलाज होता है।
यह भी पढ़ें: दरवाजा तोड़कर भागा कोरोना पॉजिटिव जमाती, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें: बागपत : दारोगा की सर्विस रिवॉल्वर से सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]