मुंबई में आज कांग्रेस की ”Bharat Jodo Nyay Yatra” होगी समाप्त

'न्याय यात्रा' में महागठबंधन का दिखेगा दम, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

0

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का 63वां और अंतिम दिन है. इसके साथ ही आज भारत जोड़ो यात्रा का मुंबई में समापन होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी अपनी चुनावी यात्रा को समाप्त करेंगे और कल यानी रविवार से अपनी चुनावी शंखनाद करेंगे. इसके तहत रविवार को मुंबई में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को मुंबई में एक बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने I.N.D.I.A गठबंधन के सभी दलों से भी अपील की है कि वे भी रैली में भाग लें.

इन 15 राज्यों से होकर गुजरी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि, 14 जनवरी को मणिपुर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई थी, इस दौरान राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरी है. इसका समापन मुंबई में 6700 किलोमीटर का सफर तय करने के पश्चात होगा.न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी.

अंतिम दिन में शामिल होंगे ये नेता

विजय वडेट्टीवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ”रैली में आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और NCP (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार भी इस जनसभा में शामिल होंगे. शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी, इसलिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समापन रैली का खर्च हमारे चुनाव खर्च में दिखाया जाएगा”. साथ ही बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा शनिवार की दोपहर में मुंबई पहुंचने वाली है, इसके साथ ही मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा फिलहाल मुंबई के कई जिलों के गुजरती हुई मुंबई पहुंचेंगी.

जातीय जनगणना पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि, ”भारत की 88 प्रतिशत आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदायों से है लेकिन प्रशासन, न्यायपालिका और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बहुत कम है. उन्होंने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सत्ता और संपत्ति को वह लोग नियंत्रित कर रहे हैं जिनकी कुल आबादी 6 प्रतिशत है. राहुल ने प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में असंतुलन दूर करने के लिए देशव्यापी जाति जनगणना पर जोर दिया”

Also Read: Weather Update: होली पर मुश्किल बन सकता है मौसम का मिजाज….

महागठबंधन का दिखेंगा दम

रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन होने पर विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. समाचारों के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित भारत अलायंस के कई घटक दलों के नेता इस रैली में भाग लेंगे. इसके अलावा, स्टालिन, अखिलेश यादव और RJD के नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को मुंबई के दादर क्षेत्र के शिवाजी पार्क में होने वाली रैली में शामिल होने की पुष्टि की है, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी है.

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More