दिल्ली के ‘नेहरू मेमोरियल’ का बदला नाम, ‘पीएम मेमोरियल’ करने पर कांग्रेस को एतराज 

0

दिल्ली का नेहरू मेमोरियल अब से पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर पीएम मेमोरियल कर दिया है। एक साल पहले ही पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास तीन मूर्ति परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। ठीक एक साल बाद अब परिसर से नेहरू का नाम हटा दिया गया है। इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि ये पीएम द्वारा किए गए विकास के योगदान को दर्शाएगा। वहीं नेहरू मेमोरियल का नाम हटाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध किया है।

SONY DSC

‘नेहरू मेमोरियल’ अब ‘पीएम मेमोरियल’ 

बता दें, नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) परिसर में ही पीएम मोदी द्वारा एक साल पहले प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। अब नेहरू मेमोरियल का नाम ही बदल दिया गया है। कांग्रेस  केंद्र सरकार द्वारा नेहरू मेमोरिय  का नाम बदलकर पीएम मेमोरियल करने पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस फैसला का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने इस कृत्य को भाजपा की संकीर्ण राजनीति बताया है।

संकीर्णता का दूसरा नाम मोदी…

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का खजाना रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।’

नाम बदलने से नहीं मिटती विरासत…

इसके साथ ही कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी नेहरू मेमोरियल का नाम पीएम मेमोरियल करने पर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने से विरासत नही बदलेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें नेहरू की सोच को समझने के लिए डिस्कवरी ऑफ इंडिया और विश्व इतिहास की झलक किताब पढ़नी चाहिए।

मनीष ने कहा, ‘इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती।’

राजनाथ सिंह ने बताया पीएम का योगदान

वहीं स्मारक का नाम पीएम मेमोरियल नाम होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जताई है। बीते दिन इस संग्रहालय का दौरा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा और विकास में किए गये योगदान का सम्मान करने के लिए, नई दिल्ली में  ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ की स्थापना की है। उन्होंने आगे कहा कि यह संग्रहालय भारत की विकास यात्रा को प्रतिबिंबित करता है और देश के लोकतंत्र की जीवंतता और सफलता की कहानी भी कहता है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रधानमंत्री संग्रहालय को कम से कम एक बार देखने अवश्य जायें।

 

Also Read : सत्यप्रेम की कथा’ का सॉन्ग ‘गुज्जू पटाका’ हुआ रिलीज, एक्टर ने मचाया जोरदार धमाल…

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More