कांग्रेस नेता : रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह

0

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सूबे के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा दिया है। दरअसल लखमा का एक वीडियो एएनआई ने जारी किया है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘जब से रमन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं तब से रात को सोते नहीं हैं, रात को एक-एक पैग मारकर सोते होंगे।

2013 में हुए नक्सली हमले के दौरान वह चर्चा में आए थे

छत्तीसगढ़ में पीएल पुनिया के कांग्रेस इंचार्ज बनने के बाद तो रमन सिंह की नींद उड़ी पड़ी है।’ यहां बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को जुलाई, 2017 में छत्तीसगढ़ का इचार्ज बनाया था।कवासी साल 2008 में कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बने थे। 2013 में हुए नक्सली हमले के दौरान वह चर्चा में आए थे।

also read : ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को कहा- मेरे टाइम पर क्यों नहीं आईं आप?

चूंकि वह आदिवासी इलाके से आते हैं इसी वजह से उन्हें नक्सलियों से उनकी भाषा में बातचीत करनी आती है। दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में जहां कांग्रेस के सभी नेताओं को मार दिया गया था वहीं उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया था। जिसकी वजह से उनकी खुद की पार्टी उन्हें शक की निगाह से देख रही थी।बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

2014 के बाद से वह राज्यसभा के सदस्य है

कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से पुनिया की तैनाती की गई। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया राष्ट्रीय अनुसूचित जा़ति आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा पुनिया 2009 से 2014 तक बाराबंकी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 के बाद से वह राज्यसभा के सदस्य है। वह कांग्रेस पार्टी के एक बड़े दलित नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More