‘कांग्रेस अध्यक्ष नॉन सीरियस नेता, जबरन नेता बना रखा है’

0

उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में आज चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। त्रिपुरा में 25 साल से काबिज लेफ्ट की सरकार को बीजेपी उखाड़ के फेंक दिया है। राज्य में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई के करीब बहुमत हासिल किया है। यहां पर कांग्रेस एक दम साफ हो गई है। दूसरे राज्य नागालैंड में भी बीजेपी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब होती दिख रही है। यहां पर भी कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है। तीसरे राज्य मेघालय में कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ ठीक है, लेकिन जनता ने यहां भी कांग्रेस को बहुमत से दूर रखा है।  यहां पर बहुमत के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति होगी। पार्टी ने केंद्र से दो नेता भेजे हैं ताकि गोवा के जैसे हालात न बनें।

कांग्रेस पार्टी की इतनी बुरी हालात होने के बाद और बीजेपी के बेहतर नतीजों के बाद पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर हमले आरंभ कर दिए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पर सीधे हमला किया है।

Also Read : ऐसा था, कोठारी का फर्श से अर्श तक का सफर

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी नेचुरल लीडर नहीं है। ये परिस्थितियों की देन है  ये रानी की कोख से पैदा हुए हैं। ऐसे समय में कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं भागता। कांग्रेस अध्यक्ष नॉन सीरियस नेता हैं। 56 दिन एक बार गायब हो गए। अभी गायब हो गए। कोई नेता ऐसे नहीं भागता, ये स्ट्रेस नहीं झेल सकते। कोई नेता ऐसे नहीं भागता कांग्रेस ने जबरन उन्हें नेता बना रखा है। ‘ गिरिराज सिंह ने यह बात पूर्वोत्तर में हुए चुनावों के परिणाम के बाद कही है।

बता दें कि होली मनाने के लिए राहुल गांधी इटली चले गए हैं। इटली में राहुल गांधी की नानी यानी सोनिया गांधी की मां रहती हैं। राहुल गांधी उन्हें सरप्राइज देने के लिए गए हैं।

राहुल गांधी के इस दौरे पर इससे पहले भी बीजेपी नेता और सांसद मीनाक्षी लेखी तंज कस चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे की गिरफ्तारी और बेल नहीं मिलने के मामले को इससे जोड़ दिया और कहा कि राहुल गांधी को नानी याद आई।

साभार- एनडीटीवी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More