देश भर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा

आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म

0
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है पर कई छूट concession भी दिये गये हैं। लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं।गाइडलाइन बाद में होगी जारी।

केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले ही कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप वाला होगा। नए नियमों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट concession का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। इस छूट concession का लाभ अब अनेक लोगों को मिलेगा। छूट concession से अर्थव्यवस्था को गति मिलने की संभावना है।

अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी होगी

केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।
नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा राज्य सरकारों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपाय करने को कहा गया है। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। एनडीएमए ने कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। उसका कहना है कि देश में लॉकडाउन के बारे में नेशनल एग्जिक्यूटिव कमेटी (एनईसी) ने आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 10 (2) के तहत समय-समय पर ऑर्डर और स्पष्टीकरण जारी किए हैं।

गाइडलाइंस में होंगे जरूरी बदलाव

एनडीएमए ने अपने ऑर्डर में कहा है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के उपाय 31 मई तक जारी रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए एनईसी गाइडलाइंस में जरूरी बदलाव करेगी ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जा सके।

कब-कब बढ़ा लॉकडाउन

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। पहले लॉकडाउन में नियम काफी सख्त थे। इसके बाद 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ जो कि 3 मई तक चला।

aadesh

आज ​आखिरी दिन था

आज लॉकडाउन 3.0 का आखिरी दिन था। पीएम मोदी ने कहा था कि 18 मई से पहले ही लॉकडाउन 4.0 का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए थे कि इस बार लॉकडाउन में कुछ रियायत concession दी जा सकती है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु में पहले ही बढ़ गयी

जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने लॉकडाउन 4.0 का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, पंजाब सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था। इसके अलावा तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था।

जब लॉकडाउन हुआ 300 मरीज थे

लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज खत्म होने वाली है। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे। आज लगभग 53 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90000 से ऊपर पहुंच गई है। जबकि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 53946 है। 34108 लोगों का इलाज किया जा चुका है और 2872 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन की मियाद दो बार बढ़ चुकी है

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था। इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई। इसकी मियाद 3 मई तक थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है।

लॉकडाउन के 50 दिन पूरे

लॉकडाउन को लागू हुए भले ही 50 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। हां पिछले 50 दिनों में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर रही है।

यह भी पढ़ें: UP के औरैया में दो ट्रकों की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत

यह भी पढ़ें: रोजी-रोटी का सहारा बने ऑटो से घर वापसी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More