केरल हिंसा : 3 अक्टूबर को पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे शाह

0

केरल और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं की निंदा करते हुए और इन दोनों राज्यों में अपने कायकर्ताओं की हत्या को लेकर चिंता जताते हुए भाजपा की केरल इकाई ने सोमवार को दक्षिणी राज्य में पदयात्रा के जरिए विरोध जताने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि केरल में हुई राजनीतिक हिंसा के विरोध में तीन अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मार्च निकाला जाएगा।

Also Read : सत्ता के गलियारे में ‘मीडिया मैनेजरों’ की मांग

आरएसएस कार्यकरता की  हत्या के तुरंत बाद अगस्त में इस पदयात्रा की कल्पना की गई थी

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस पखवाड़े भर चलने वाली पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही इस यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। तिरुवनंतपुरम में 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी राजेश की हत्या के तुरंत बाद अगस्त में इस पदयात्रा की कल्पना की गई थी।

also read :  बेमौसमी बारिश ने बिगाड़ी फसल, थाली पर पड़ेगा असर

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक सदस्य है

भाजपा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की वाम मोर्चा सरकार पर आरोप लगाया था कि इस सरकार का मकसद राज्य में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं का सफाया करना है। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक सदस्य है।

also read : इस दिवाली सोना खरीदना पड़ेगा महंगा…

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक सदस्य है। 

भाजपा का कहना है कि वाम मोर्चा सरकार इस मंशा से भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है, ताकि राजनीतिक विपक्ष को खत्म कर दिया जाए। खासकर भाजपा को, जो बरसों पुराने वाम मोर्चा के सम्राज्य को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More