RSS के सरसंघचालक-II पर टिप्पणी करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, इंदौर में FIR दर्ज

0

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज कराई गई है। जिले के तुकोगंज थाने में एडवोकेट राजेश जोशी ने की शिकायत की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव गोलवलकर को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जिसपर RSS की ओर से एडवोकेट राजेश जोशी ने मुकदमा दायर किया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर FIR 

दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अक्सर RSS पर हमला करते देखे गए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर RSS के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर द्वीतीय सरसंघचालक की ओर से दलितों के लिए गलत संदेश लिखा था। जिसपर RSS की ओर से पहले उन्हें जवाबी ट्वीट किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में मुकदमा लिखाया गया है।

माधव सदाशिवराव गोलवलकर तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा, “गुरु गोलवलकर जी के दलितों पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व ज़मीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए।”

सरसंघचालक की तस्वीर पर लिखा है…

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने जो तस्वीर ट्वीट की है। उस तस्वीर पर पहले से ही लिखा है, ‘सदाशिवराव गोलवलकर ने अपनी पुस्तक We and our nationhood identified में स्पष्ट लिखा है। जब भी सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सबसे पहले सरकार की धन संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल पर अपने दो तीन विश्वसनीय धनी लोगों सौंप दें। 95% जनता को भिखारी बना दें। उसके बाद सात जन्मों तक सत्ता हाथ से नहीं जाएगी। मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूँ लेकिन जो दलित पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए। – गोलवलकर गुरुजी, 1940’

कांग्रेस नेता को भारी पड़ी RSS पर टिप्पणी

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसबार आरएसएस पर उनकी ये टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि श्री गोलवलकर गुरूजी के संदर्भ में यह ट्वीट तथ्यहिन है और सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है। संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा photoshopped चित्र लगाया हैं। श्री गुरूजी ने कभी भी ऐसे नहीं कहा। उनका पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में लगा रहा।

शिकायतकर्ता ने कहा- मुझे ठेस पहुंची

वहीं, कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले राजेश जोशी ने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोलवलकर को दलित और मुस्लिम विरोधी बताया गया, जो झूठ है। कांग्रेस नेता ने ना सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की बल्कि उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुँचाई है। इसलिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A, 469, 500, 505 के तहत मामला दर्ज कराया।

 

Also Read : Explainer : बॉलीवुड की बॉयकॉट थिरेपी! विवादित फिल्मों को मिल रहें ज्यादा दर्शक

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More