भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त सीएम योगी, 200 से ज्यादा को किया जबरन रिटायर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार ने 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के जबरन रिटायर किया है। इसके साथ ही 400 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दंड दिया है यानि अब उनका प्रमोशन नहीं होगा। साथ ही उन्हें दूसरी जगह भेज दिया जाएगा।

इसमें ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई की गई है। इस सभी पर केंद्र सरकार फैसला लेगी। इन अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई है।

सीएम योगी ने दिए थे ये निर्देश-

गौरतलब है कि 20 जून को सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने बेईमान और भ्रष्ट अधिकारी को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा था कि बेईमान-भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है। इन्हें तत्काल वीआरएस दे दीजिए।

साथ ही सीएम योगी ने जिन अधिकारियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और जिनके खिलाफ शिकायतें दर्ज है उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: मायावती भ्रष्टाचार की जननी हैं- सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें: ‘आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक सत्ता में रहेगी BJP, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)