सीएम अमरिंदर सिंह ने सभी मंत्रियों के साथ दिया इस्तीफा, बोले अपमानित महसूस किया

पंजाब कांग्रेस में फिर से घमासान जारी है। 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सभी मंत्रियों के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

0

 

पंजाब कांग्रेस में फिर से घमासान जारी है। 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 20 विधायकों और अधिकतर पंजाब के सांसदों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। इसके बाद राजभवन के बाहर से मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार यह हुआ है। इससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था और इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी।

अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा:

उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के विधायक दलों की शाम पांच बजे बैठक होगी और माना जा रहा है कि उसमें नए विधायक दल के नेता का चुनाव किया जा सकता है। वहीं, सिद्धू खेमे की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक  नाराज विधायक नवजोत सिंह सिद्धू या सुनील जाखड़ का नाम बतौर अगले विधायक दल के नेता के तौर पर आगे बढ़ा सकते हैं।

राजनीतिक घटनाक्रम:

बता दें कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को एक तरफ करते हुए शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पार्टी प्रभारी ने शनिवार की शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुला ली। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के 40 विधायकों ने हाईकमान को एक पत्र लिखकर अमरिंदर को बदलने की मांग की थी। शनिवार को पंजाब में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदलते रहे। सुबह होते ही सभी विधायकों ने अपना रुख चंडीगढ़ की तरफ कर लिया। दोपहर होते होते पंजाब कांग्रेस के विधायक कांग्रेस भवन पहुंचने शुरू हो गए। इस बीच हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक अजय माकन तथा हरीश चौधरी, पार्टी प्रभारी हरीश रावत के साथ चंडीगढ़ पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी से दे सकते हैं इस्तीफा:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू तथा कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सामान्य दिनों की भांति सीसवां स्थित अपने फार्म हाउस पर थे। अमरिंदर सिंह से इस्तीफा लिए जाने की खबरों के बीच उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी के साथ फोन पर बात की। अमरिंदर ने हाईकमान को यह संदेश भी पहुंचाया कि अगर उन्हें बदला गया तो वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि के शीर्ष से गुमनामी के अंधेरे तक, जानिए कौन थे भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर…

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More