राज्यसभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, 6 घंटे चलेगी बहस
लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद आज सरकार इसे राज्यसभा में पेश करेगी। अंक गणित के लिहाज़ से केंद्र सरकार बिल के प्रति समर्थन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
हांलाकि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इस विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि पूर्वोत्तर के लोगों को डरने की जरुरत नहीं है।
6 घंटे चलेगी बहस-
नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में आसानी से पास कराने।
इसके बाद अब सरकार इसे राज्यसभा में पास कराने की तैयारी में है।
सोमवार को 12 बजे मोदी सरकार राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश होगा।
इस मामले में 6 घंटे बहस चलेगी।
लोकसभा में पास हुआ बिल-
लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े।
जबकि विपक्ष में 80 वोट।
माना जा रहा है कि जेडीयू बीजेडी, वाईएसआर और पूर्वोत्तर के कुछ दलों के साथ आने की वजह से सरकार को इस बिल को पास कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विरोध प्रदर्शन शुरू-
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
असम में दो छात्र संगठनों के राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में जनजीवन पर असर पड़ा है।
मणिपुर , त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अब नागरिकता संशोधन विधेयक पर पाकिस्तान का रोना शुरू
यह भी पढ़ें: और इस तरह आधी रात को पास हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक 2019
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)