खुशखबरी : एक अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, सरकार से मिल गई इजाजत

cinema hall

कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 में देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके चलते देश के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, बस, ट्रेन और तमाम बाजार बंद कर दिए गए थे।

जून से सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की। अनलॉक-1 से लेकर सितंबर में अनलॉक-4 तक ज्यादातर चीजें खुल गईं लेकिन सिनेमा हॉल और स्कूल बंद थे। अब पश्चिम बंगाल से सिनेमा खुलने की शुरुआत हो गई है।

खुलेंगे सिनेमा हॉल-थिएटर-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागी शाामिल नहीं हो सकते।

ममता बनर्जी ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि, सामान्य स्थिति में लौटने के लिए जात्रा, नाटक, मैजिक शो, सिनेमा हॉल, संगीत नृत्य-गायन एक अक्टूबर से 50 प्रतिभागियों के साथ शुरू करने की इजाजत दी जाती है।

इन शर्तों के साथ मिलेगी इजाजत-

मुख्यमंत्री ने कहा ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शर्तों के साथ दी जाएगी। बता दें कि राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे।

अब हो सकता है कि देश के दूसरे राज्यों में भी अक्टूबर में सिनेमा खुल जाएं।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था पर आए प्रभाव धीरे-धीरे कम होंगे: RBI गवर्नर

यह भी पढ़ें: उम्मीद भरी खबर! कोरोना का टीका बनाने के बेहद करीब पहुंची ये कंपनी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)