पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से कोमा में थे

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में रहे जसवंत सिंह भारतीय सेना में मेजर भी रहे थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी।

2014 से कोमा में थे जसवंत सिंह-

साल 2014 में घर में बाथरूम में गिरने के कारण जसवंत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके बाद से वो कोमा में थे। सवंत सिंह 1999 से 2004 तक रही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोर टीम में शामिल थे।

पीएम ने शोक किया व्यक्त-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की, फिर राजनीति के साथ लंबे वक्‍त तक जुड़े रहकर। अटली की सरकार में, उन्‍होंने महत्‍चपूर्ण विभाग संभाले और वित्‍त, रक्षा तथा विदेश मामलों के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं। उन्‍हें राजनीति और समाज के विषयों पर अनूठे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्‍होंने बीजेपी को मजबूत करने में भी योगदान दिा। मैं हमेशा हम दोनों के बीच हुई बातचीत याद रखूंगा।’

राजनाथ सिंह ने लिखी ये बातें-

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘श्री जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।’

यह भी पढ़ें: BJP को बड़ा झटका, जसवंत सिंह परिवार समेत थामेंगे कांग्रेस का हाथ

यह भी पढ़ें: एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More