जानें क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली ? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

0

देश में आज यानि बुधवार 3 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी, यम चतुर्दशी, रोप चौदस और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आज के दिन भगवान यमराज की पूजा करने से दीर्घायु की प्राप्ति और स्वास्थ्य जैसी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

ये भी कहा जाता है कि यम देव को दीपदान करने से अकाल मृत्यु भी टल जाती है। वहीं बता दें कि छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा का विधान है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा काफी प्रचलित है।

छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त

3 नवंबर 2021- सुबह 09:02 बजे
4 नवंबर 2021- सुबह 06:03 बजे तक

छोटी दिवाली पूजा विधि-

छोटी दिवाली यानि की नरक चतुर्दशी के दिन भगवान यमराज के साथ कृष्ण की पूजा का विधान है। इसके अलावा मां काली और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है।

मान्यता है कि आज के दिन पूजा करने से पूर्व के कर्मों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन यम के नाम का दीपक दक्षिण दिशा में प्रज्वलित करें।

पुराना दीपक ही जलाए अगर आपके पास ये नहीं है तो नया दीपक भी जला सकते हैं। घर के मुख्य द्वार, बाहर, चौराहे और खाली स्थान पर दीये रखें।

वहीं छोटी दिवाली पर सरसों के तेल के दीये ही जलाएं। बता दें कि इस साल दीपावली का पर्व 4 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुत्तों की पूजा कर यहां मनाई जाती है अनोखी दिवाली, जमकर दी जाती है दावत, जानिए इसके पीछे की वजह

यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिखना है सबसे अलग तो अपनाएं ये मेकअप टिप्‍स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More