कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, Photos और Videos वायरल…

0

मशहूर डांसर, जज और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह संग शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पुनीत पाठक की शादी की बधाईयां फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी दे रहे हैं।

दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी प्री वेडिंग फोटोशूट की कई खूबसूरत फोटो भी शेयर की थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।

https://www.instagram.com/p/CIsNlIIHuAo/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि पुनीत और निध‍ि की मुलाकात ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर हुई थी। पुनीत और निध‍ि करीब 2.5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद अगस्‍त, 2020 में दोनों ने सगाई कर ली। पुनीत ने बताया था कि लॉकडान ने दोनों को सोचने-समझने के लिए बहुत सारा समय दिया।

पुनीत पाठक डांस इंडिया डांस से चर्चा में आये थे। वह कई फिल्मों में एक्टिंग करते भी नज़र आये है। ABCD: एनी बॉडी कैन डांस, ABCD 2, नवाबजादे और स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आ चुके है।

उन्होंने कई रियलिटी शो जैसे झलक दिखला जा, डांस प्लस, और डांस चैंपियंस के कुछ सीजन को जज किया।

यह भी पढ़ें: मेट्रोमोनियल साइट पर मिला धोखा, शादी के ​एक दिन पहले दुल्हे ने की ऐसी हरकत कि

यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी सेक्स से दूरी बना रहे हैं लोग, बड़ी वजह आई सामने

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More