चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

चिरंजीवी

लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार को 39 वर्ष की उम्र में एक निजी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

चिरंजीवी सर्जा रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे अपोलो स्पेशलिटी में लाया गया था। जहां कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उनकी निधन हो गई।

दो साल पहले हुई थी शादी-

Chiranjeevi Sarja marriage

निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन को फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम दक्षिण भारतीय अभिनेता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

इस दौरान चिरंजीवी की गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो रोकर बुरा हाल था। चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी।

2009 में कन्नड़ फिल्म से डेब्यू-

Chiranjeevi Sarja

चिरंजीवी सर्जा ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘वायुपुत्र’ से की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए। चिरंजीवी सर्जा के परिवार की बात करें तो वह सिनेमा से संबंध रखने वाले परिवार से थे।

चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे।

यह भी पढ़ें: एक्टर इरफान खान के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर कादर खान ने दुनिया को कहा ‘अलविदा’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)