चीन की बर्बरता : नुकीले हथियारों से किया गया था वार, चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे

0

भारत और चीन की विवादित सीमा पर तनाव बरकरार है। 20 जवानों की शहादत के बाद से भारत के नागरिकों में गुस्सा है। हर ओर चीन से बदला लेने की मांग भी उठ रही है। 

इस बीच शहीद जवानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में चीन की बर्बरता का खुलासा हो गया है। लेह के एसएनएम अस्पताल में जवानों के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ था। अन्य घायल सैनिकों का सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जवानों के शरीर पर गहरे घाव थे। 12 घायल जवानों की मौत हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान बेहद कम हो जाने और दम घुटने से हुई। 17 जवानों के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। चीन के सैनिकों के पास चाकू भी थे।

नुकीले हथियारों से किया गया था वार-

अधिकारियों ने बताया कि शायद तीन जवानों की मौत डूबने से हुई है। वहीं, बाकी जवानों पर किसी नुकीले हथियारों से वार किया गया था, जिससे उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। कुछ जवानों के शरीर पर नाखून चुभोने जैसे निशान भी मिले हैं।

चीनी सैनिकों ने नुकीले और लोहे के कांटे लगे रॉड से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। तीन जवानों के चेहरे को इस तरह से क्षत-विक्षत कर दिया गया था कि वे पहचान में भी नहीं आ रहे हैं जबकि, तीन अन्य जवानों की गर्दन रेतने के निशान थे।

कर्नल संतोष बाबू के सिर पर हुआ था हमला-

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में जवानों के शवों की तस्वीरें नहीं लेने का आदेश दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि कर्नल संतोष बाबू समेत तीन जवानों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन उनके सिर पर किसी हथियार से हमला किया गया था।

कुछ जवान 14,000 फीट की ऊंचाई से नदी में गिर गए थे। इतनी ऊंचाई पर गलवान घाटी की जमा देने वाली ठंड और दुर्गम क्षेत्र में मदद न मिलने के चलते भी सैनिकों की जान गई।

यह भी पढ़ें: चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर बोलीं मायावती

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की चीन को चेतावनी : भारत माकूल जवाब देने में सक्षम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More