कार्यकर्ता लाभार्थियों की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर करें वायरल: योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के लाजपत भवन में आयोजित भाजयुमो की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए।

युवा कार्यकर्ताओं को हाईटेक हो जाने का संदेश

इस दौरान भाजयुमो की कार्यसमिति में युवा कार्यकर्ताओं को हाईटेक हो जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से पहले के हाल और लाभ मिलने के बाद की जिंदगी के बारे में पूछें। मोबाइल फोन पर इसका दो से तीन मिनट का वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर वायरल करें, ताकि सभी को भाजपा की उपलब्धियां पता चल सकें।

Also Read :  दीपिका और रणवीर की…तय हो गई बैंड बाजा बारात की तारीख..

सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम आवास योजना में यूपी पहले नंबर पर है, जो कि पिछली सरकार में 17वें नंबर पर थी। प्रधानमंत्री गरीबों को आवास दे रहे हैं, जिससे गरीबों को छत मिल रही है। छह लाख आवास शहरी क्षेत्रों में और 11 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने सपा सरकार पर साधा निशाना 

सीएम योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी में बिजली नहीं आती थी। अंधेरा देखते ही लोग समझ जाते थे कि यूपी आ गया। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण का काम हुआ। मजरों तक में विद्युतीकरण किया गया। 56 लाख परिवारों को बिजली दी गई है। बिना भेदभाव के सबको बिजली दी जा रही है। यूपी का हर गांव बिजली से जगमगा रहा है।

यूपी में नौकरी की कमी नहीं- सीएम

उन्होंने कहा कि यूपी में नौकरी की कमी नहीं है। यूपी में निवेश आ रहा है और निवेश से डेढ़ लाख नौकरियां मिलेंगी। बीजेपी सरकार में योजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है। कौशल विकास में लाखों युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। युवाओं के रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और हर क्षेत्र में नौकरी दी जा रही हैं। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हजारों टीचरों की भी भर्तियां होंगी। ‘ODOP से पांच लाख युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

Also Read : 42 हजार पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्तियां : CM योगी

72,000 पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि 72,000 पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और 50,000 नई पुलिस भर्तियां होंगी। 42 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रकिया जारी है।

बीजेपी का बूथ स्तर पर 90% काम हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत है। बीजेपी का लोकसभा में जीत का रथ आगे बढ़ेगा। तीन करोड़ लाभार्थियों को बीजेपी से जोड़ने का मंत्र दिया गया है।

Also Read :  छत्‍तीसगढ़ में 77 नामों की पहली लिस्ट जारी

स्वच्छता अभियान को तेजी से पूरा कर रहे- सीएम

सीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान को तेजी से पूरा कर रहे हैं। लाखों, करोड़ों शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं और गरीबों को शौचालय दे रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचा रहे हैं।

इसके साथ ही किसानों के मुद्दे को लेकर भी सीएम ने कहा कि किसानों का ऋण माफ किया गया है। फसलों का समर्थन मूल्य दे रहे हैं और आलू की भी खरीद सरकार ने दी और गन्ना किसानों का भुगतान किया। सीएम ने कहा कि सभी योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाएंगी।

भाजपा के समानांतर प्रदेश के सभी बूथों पर हो भाजयुमो की टीम

बता दें कि सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीझील स्थित लाजपत भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही अगर संकोच करेंगे तो विकास नहीं हो सकेगा। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता आगे आकर टीम बनाएं। कहा, जिस तरह भाजपा संगठन की टीमें हैं, उसी तरह भाजयुमो भी प्रदेश के एक लाख साठ हजार बूथों पर टीम बनाए। इस टीम में बीस से बाइस युवाओं को शामिल किया जाए और भाजपा की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। भाजपा के समानांतर भाजयुमो की टीम भी खड़ी हो गई तो आने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चत होगी और कोई भी शिकस्त नहीं दे सकेगा।

Also read : CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर 2 करोड़ रिश्वत का केस दर्ज

कार्यसमिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति मूल्यों और आदर्शों पर आधारित होनी चहिए। युवाओं को चंद्रशेखर आजाद, अश्फाक उल्ला खां और रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपना लाभ-हानि सोचने की बजाए देश का लाभ सोचना चाहिए, इससे हमारा लाभ है। कहा, युवा कार्यकर्ता मतदाता संवद्र्धन सूची कार्य में जुट जाएं और नवयुवक समेत लोगों के नाम सूची में शामिल कराएं। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।

सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा उत्तर प्रदेश

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश और प्रदेश में विकास हुआ है। कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंचा है। पहले जब हवाई मार्ग से गुजरते थे तो अंधेरा दिखने पर पता चलता कि उत्तर प्रदेश में हैं, सड़क मार्ग से गुजरते थे तो गड्डों से पता लगता था कि उत्तर प्रदेश में आ गए हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में विकास ने गति पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More