सीएम योगी ने विधानसभा पर फहराया ‘तिरंगा’

0

देश के 71 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद संभालने के बाद पहली बार विधान भवन प्रांगण में ध्वजारोहण करके प्रदेश को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने युवाओं में नया जोश भरा। उनका याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश की भूमि से ही क्रांति होती है। अहसास कराया है कि भारत को विकसित और समृद्ध करना है।

सभी को अपना दायित्व समझना होगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत को हमको विकसित तथा समृद्ध कर विश्व के अग्रणी देशों में लाना है। इसका रास्ता को यूपी से ही जाता है। यूपी के विकास का हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि क्या हम संकल्प लेंगे कि अपने जीवन का एक-एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे। सभी को अपना दायित्व समझना होगा।

read more :  देश की 149 जेलें क्षमता से 100 फीसदी से अधिक भरी

शहीदों को स्मरण करते हुए संकल्प लें कि यूपी में अब भ्रष्टाचार नहीं पनपने देंगे। उत्तर प्रदेश में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि भारत को विकसित करना हे, समृद्ध करना है। भारत को अग्रणि देशों की कतार में रखना है।

आजादी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश से आरंभ होता है

उन्होंने कहा कि इसका रास्ता यूपी से होते हुए जाता है और हम सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या हम संकल्प कर पाएंगे कि हम अपने जीवन का एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश से आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पहले संग्राम की भूमि रही है। उन्होंने कहा इस राज्य के हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना भरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 के संग्राम का पहला दिन हमको स्मरण करना होगा। उत्तर प्रदेश से ही देश की क्रांति का बिगुल बजा था। इसके बाद वह क्रांति देश को आजाद कराने के बाद ही रुकी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More