अखिलेश – #EVM पर जापान को भरोसा नही हैं तो हम क्यों कर रहे हैं?

0

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh) यादव ने कहा कि अब भाजपा का समय खत्म हो रहा है उन्हें अब फिर जनता में जाना है, जनता एक बार फिर बदलाव की तरफ देख रही है।

ईवीएम मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि कहा कि जापान जैसा देश ईवीएम प्रयोग नही करता है। ईवीएम पर जापान को भरोसा नही हैं तो हम क्यों कर रहे हैं। आज लोगों को ईवीएम पर भरोसा नही हैं। टेक्नोलॉजी में सुपीरियर देश जापान है, बीजेपी संस्थाओं पर पहरा लगा रही है।

ईवीएम हैक मामले में कहा कि  ईवीएम पर जब जापान को भरोसा नहीं है तो हम लोग कैसे कर ले। समाजवादियों ने पहले ही कहा था अगर टेक्नोलॉजी में सबसे कोई सुपीरियर देश है तो जापान है। साइंस में हर क्षेत्र में आगे हैं आखिर जापान जैसे देश ईवीएम जैसी मशीनों को अपने देश में प्रयोग क्यों नहीं करता यह सबसे बड़ा सवाल है।

जो कम बोलेगा वही जीतेगा

अखिलेश ने कहा कि जो कम बोलेगा वही चुनाव जीतेगा। कुंभ इसलिए सफल होता है कि वहां लोग मौन होकर आते हैं और चुपचाप चले जाते है। अगर यूपी और देश का चुनाव जीतना है तो मौन रहना होगा। भाजपा को चुप रहकर हराया जा सकता है। चंबल में ज भी डकैतों पर भी फिल्म बन रही है। हम चंबल के लोग हैं हमें अच्छा लगता जब चोर की जगह डकैत कहते। अब जनता तय करे कौन डकैट है।

महात्मा गांधी के दिए हुए सिद्धांतों की आज आवश्यकता गांधी के सिद्धांतों को लेकर राम मनोहर लोहिया आगे बढ़े जनेश्वर मिश्र भी वही कार्यक्रम लेकर आगे बढ़े थे समाजवादी आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प है जनता समाजवादी नीति और समाजवादी कार्यक्रमों से खुशहाल होग आज हर संस्था पर संकट है।

Also Read :  रिजवी ने पीएम मोदी से की मदरसों को बंद करने की मांग

बीजेपी के लोगों ने समाज में जाति का जहर घोला है। भाजपा ने समाज से भाईचारा खत्म किया है और अब लोकतंत्र खत्म कर रही है।ह कहा कि महात्मा गांधी के दिए हुए सिद्धांतों की आज आवश्यकता है।

साधु संतों को 20,000 से कम पेंशन ना दें

अखिलेश यादव ने कहा कि साधु संतों को बीस हजार से कम पेंशन न दे है। दिल बड़ा है आप साधु-संत हैं।

जब लोकतंत्र बचेगा तभी गाय बचेगी

अखिलेश यादव योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब लोकतंत्र बचेगा तभी गाय बचेगी। इसलिए लोकतंत्र को बचाने पर जोर दें। भूल गए क्या जब वाराणसी में सांड ने प्रधानमंत्री का रास्ता रोका था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More