छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 4 BSF जवान शहीद
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कांकेर में हुई इस मुठभेड़ में चार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवान घायल है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षाबलों की एक टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसमें जिला बल के जवान भी थे। तभी नक्सलियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए जबकि दो घायल हो गए।
नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी-
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।
क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 5 जवान घायल
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : मतदान के एक दिन पहले नक्सलियों ने किया ब्लास्ट
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)