विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश जारी: इसरो

0

चंद्रयान मिशन 2 को लेकर इसरो विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश लगातार कर रहा है। गत सोमवार को ये खबर आई थी कि विक्रम चंद्रमा की सतह पर तिरछा पड़ा हुआ है। हालांकि, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसरो ने यह भी जानकारी दी थी कि ऑर्बिटर ने जो तस्वीर भेजी है, उसमें विक्रम का कोई टुकड़ा नहीं नजर आ रहा।

विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी है। लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि चंद्रयान- 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता तो लगा लिया है, लेकिन संपर्क नही हो पा रहा। ‘लैंडर से संपर्क स्थापित करने की सारे संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’ भारत के चंद्रयान मिशन 2 को पूरा विश्व 95% सफल मानते हैं।

ये भी पढ़ें: सूत्र: पाकिस्तान ने ‘ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर’ को किया रिहा!

ज्ञात हो कि गत 22 जुलाई को चंद्रयान- 2 इसरो ने लॉन्च किया था। 47 दिनों में हर परेशानियों को पार करते हुए विक्रम लैंडर चांद के बिल्कुल ही नजदीक पहुंच गया था। 6-7 सितंबर को देर रात इसके लैंडर विक्रम को अपने अंदर रखे रोवर प्रज्ञान के साथ चंद्रमा की सतह पर उतरना था। लेकिन 2.1 किलोमीटर की दूरी बची हुई थी, तभी उसका रास्ता भटक गया। इससे लैंडर का इसरो से जमीनी संपर्क टूट गया। इसरो का कहना है कि मिशन 95 प्रतिशत तक सफल है। इस मिशन को लेकर सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि ऑर्बिटर अगले 7 साल तक चांद का चक्कर काटता रहेगा ओर वहां से संबंधित अहम जनकारियां देता रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More