दूल्हे को पीएम मोदी की बुराई नहीं आई पसंद, तोड़ दी शादी

0

हिंदुस्तान में राजनीति और राजनेता लोगों के दिलों  पर राज करते हैं, लेकिन जब बात उत्तर प्रदेश की आती है तो यहां उसका दायरा और भी बढ़ जाता है। देश ही नहीं दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज किसी से छिपा नहीं है और पीएम मोदी युवाओं के दिलों में बसते हैं। तभी तो पीएम मोदी के लिए एक युवक ने अपनी शादी तोड़ दी। मामला उत्तर प्रदेश का है। जहां अभी हाल ही में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि यूपी में एक जोड़ा शादी करते-करते रह गया। क्‍योंकि दोनों के बीच पीएम मोदी को लेकर बहस छिड़ गई थी। जिसकी वजह से ये शादी टूट गई। हालांकि इनका नाम और पता क्‍या है, इसकी जानकारी तो नहीं हासिल हो सकी है, लेकिन आपसी मतभेद को लेकर इस जोड़े ने शादी से पहले ही नाता तोड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, यूपी के एक कारोबारी की शादी सरकारी नौकरी करने वाली एक लड़की से होने जा रही थी। परिवार वालों ने सबकुछ तय कर दिया था। घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। इस बीच जोड़े ने कहीं बाहर मिलने का प्‍लॉन बनाया। लड़का और लड़की एक मंदिर में मिले, जहां पहले दोनों के नॉर्मल बाते हुईं। उसी बीच एकाएक राजनीति को लेकर बहस शुरू हो गई। लड़की जोकि सरकारी कर्मचारी थी उसने भारत की मौजूदा आर्थिक नीति को कमजोर बताया और इसका जिम्‍मेदार पीएम मोदी को माना। बस यह बात लड़के को चुभ गई। वह मोदी का समर्थक (या यूं कहें भक्त) था उसने शादी से ही इंकार कर दिया।

लड़के के फैसले पर  हैरानी जताते हुए दोनों पक्ष के लोगों ने सुलह समझौते की काफी कोशिश की, लेकिन लड़के ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More