2019 में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार!

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने शनिवार को दावा किया है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मत प्रतिशत 55 फीसदी होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए सर्वेक्षण के अनुसार, 73 फीसदी भारतीय नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं और भाजपा एक के बाद एक दूसरे राज्यों की सत्ता में आती जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां राजग को 42 फीसदी वोट मिले थे, जो 2019 में बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगा।

2019 में बनेगी बीजेपी की सरकार!

राव ने कहा कि और ऐसा स्वतंत्र भारत में दूसरी बार होगा, जब कोई सरकार 50 फीसदी से अधिक मत प्रतिशत हासिल कर सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि 2019 में कांग्रेस का मत प्रतिशत घटकर 10 फीसदी रह जाएगा।

राव ने वैश्विक निर्वाचन सर्वेक्षण एजेंसी गैलप द्वारा हाल ही में किए गए अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय सरकारों में से एक है।

Also read : सहारा इंश्योरेंस ने 78 करोड़ का गबन किया : IRDAI

राव ने यह भी कहा कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने पूरे देश में भाजपा के तेजी से हो रहे प्रसार के पीछे उसकी सकारात्मक राजनीति और सकारात्मक सरकार को कारण बताया।

Also read : भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश

वोट बैंक की राजनीति से खत्म हो रही  है कांग्रेस

राव ने कहा, “दूसरी ओर कांग्रेस राजनीति में नकारात्मकता का प्रतीक बनती जा रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार, पाकिस्तानी तत्वों और कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन और अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते सिकुड़ रही है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, “राहुल राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार की आखिरी विरासत होंगे।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More