ट्वीट से ट्रोल हुए अखिलेश यादव, भाजपा ने घेरा

0

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर टिप्पणी करके सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के घेरे में आ गये है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में समाजवाद नहीं बल्कि परिवारवाद है।

AKHLESH TWEET

लोकतंत्र जैसे शब्द अखिलेश यादव की जुबान से शोभा नहीं देते…

आज अखिलेश लोकतंत्र की बात कर रहे हैं जिनके पापा से लेकर चाचा तक प्रदेश में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोकतंत्र जैसे शब्द अखिलेश यादव की जुबान से शोभा नहीं देते। प्रदेश प्रवक्ता ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि ”लोकतंत्र, आपकी जुबान से ये शब्द सुनते हुए ही याद आती है पापा, बड़े पापा, चाचा और भतीजे की तकरार में चली आपकी सरकार और गेस्ट हाउस में बहन जी पर आपकी पार्टी का लोकतांत्रिक कातिलाना हमला”।

Also Read :  बंद कमरे में हुई शाह और उद्धव की मुलाकात

दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इलाहाबाद में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में भाजपा पर निशाना साधा था। अखिलेश ने लिखा था कि ”आज यूपी में लोकतंत्र लाठी और एनकांउटर का शिकार हो चुका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बेकासूर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बेहद निंदनीय है।”

वॉक पर राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

आपको बता दे कि पहले तो सपा नेता अखिलेश यादव सिर्फ सोशल मीडिया में ही सक्रिय थे। जब से कैराना और नूरपुर में भाजपा का विजय रथ रोका है तब से अखिलेश आम जनता के बीच जाकर वॉक पर राजनीति कर रहे हैं। कभी लोगों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं तो कभी लोगों से बातचीत करते। अखिलेश को पता है कि जनता के बीच जाकर ही सत्ता तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए वो अपनी बात सीधे जनता के बीच रख रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More