ममता बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी BJP

0

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे गए 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। सा​थ ही सभी 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने वालों को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘उन्होंने ‘जय श्री राम’ का जाप करने के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। अब हम उन्हें ‘जय श्री राम’ लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेज रहे हैं। अब उन सभी 10 लाख लोगों को गिरफ्तार करें।’

ममता बनर्जी प्रशासक हैं या तानाशाह?-

साथ ही उन्होंने सवाल किया कि अगर कल कुछ मुस्लिम ‘अल्लाह हू अकबर’ या कुछ सिख ‘सत श्री अकाल’ कहते हैं, तो क्या वह उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा? किस संविधान और कानून में यह लिखा है कि धार्मिक नारा लगाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा? ममता बनर्जी प्रशासक हैं या तानाशाह?

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ममता अपने हितों के लिए पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर रही हैं। वह एक ऐसे स्तर पर आ गई है जहां वो जनता को परेशान करने के लिए अपनी पार्टी का उपयोग कर रही है और पुलिस का भी।

वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं क्योंकि कोई नॉर्मल व्यक्ति तो ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। बैरकपुर ममता बनर्जी के इस तरह के निरंकुश व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: ‘ममता कहीं हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं’

यह भी पढ़ें: ‘जय श्री राम’ पर फिर बिफरीं ममता, BJP पर लगाये ये आरोप

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More