EC ने की BJP सांसद प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर की बोलती बंद

0

चुनाव आयोग (EC) ने भड़काऊ बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर एक्शन लिया है। EC ने प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर को BJP की स्टार कैंपेनर लिस्ट से बाहर करने का आदेश जारी किया।

ऐसे में अब माना जा रहा है कि दोनों नेता दिल्ली में BJP के लिए वोट नहीं मांग पाएंगे। बता दें कि BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकी और नक्सली से की थी।

क्या कहा था अनुराग और प्रवेश ने-

मादीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल जैसे नटवरलाल… केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें’।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया था। अनुराग ठाकुर ने एक रैली में ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो….’ के नारे लगवाए थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव : EC का BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर बैन

यह भी पढ़ें: जाने 5 साल में कितने अमीर हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल?

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More