देखें वीडियो : गोली नहीं गालियों की बौछार करता है योगी का विधायक

0

सत्ता में जैसे ही कोई पार्टी आती है तो उसके कार्यकर्ता से लेकर विधायक(MLA) नेता सब खुद में सरकार हो जाते हैं। अपने आप को देश के कानून और संविधान से ऊचा समझने लगते हैं। जिस जनता के दम पर आज उनकी सत्ता में वापसी हुई है उसी जनता को पैरों की जूती समझने लगते हैं। ये घमंड किसी एक पार्टी के कार्यकर्ता या नेता के साथ नहीं होता है बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों में ऐसे लोग होते हैं जो नियम कानून को ताक पर रख देते हैं।

भाजपा विधायक हैं अजय सिंह

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया विधानसभा से विधायक अजय सिंह भी सत्ता के नशे में चूर हैं। शायद इसीलिए एक ग्राम प्रधान को देख लेने की धमकी दे रहे हैं साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे हैं। विधायक अजय सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी गांव के ग्राम प्रधान को कुछ जमीनी विवाद को लेकर धमका रहे हैं। गांव की किसी जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा है जिसका मामला कोर्ट में है।

Also Read : जातिवाद के नाम पर नंगा नाच कर रही एसपी-बीएसपी

अवैध कब्जे को लेकर हुई कहासुनी

लेकिन उसके बाद भी विधायक उस जमीन पर अवैध कब्जा करवा चुके थे, जिसका विरोध कर ग्राम प्रधान ने उस कब्जे की दीवार गिरवा दिया। बात जब विधायक को पता चली तो उन्होंने फोन करके प्रधान को धमकी देने लगे, साथ ही कहते हुए सुना जा सकता है कि आरके सिंह को किस तरह से धमका रहे हैं। विधायक अजय सिंह ग्राम प्रधान आरके सिंह से कह रहे हैं कि वो उन्हें बताएंगे कि हम क्या चीज है?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More