ये खास केक काट पर विवादों से घिरे भाजपा मंत्री, सोशल मीडिया में वायरल

0

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया अपने जन्मदिन पर विशेष प्रकार का केट काटकर विवादों में फंस गए हैं। प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने अपने 54वें जन्मदिन पर कल 54 किलो का संसद की प्रतिकृति का केक काटा तो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कठेरिया ने अपने जन्मदिन पर पत्नी के साथ संसद भवन की आकृति वाला केक काटा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व डॉ. रामशंकर कठेरिया बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फोटो को लेकर चर्चा में थे। आगरा में पिछली बार अपने जन्मदिन पर अपनी आरती उतरवाने वाले कठेरिया ने इस बार अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ मिलकर संसद की आकृति वाला केक काट कर नये विवाद को जन्म दे दिया है।

समाजवादी पार्टी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

संसद की आकृति वाला केक काटने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। समाजवादी पार्टी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कठेरिया ने शुक्रवार को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया था। सुबह से ही आगरा में इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। उनके आवास खंदारी कैंपस पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के लोगों ने मिलकर केक भी काटा। यह केक संसद भवन की आकृति का था। काफी बड़े केके पर एक तिरंगा भी लहरा रहा था।

Also Read :  #BigBoss12 : पहला नॉमिनेशन, रोमिल और निर्मल निशाने पर…

केक काटने से पहले इस पर से तिरंगा हटा दिया गया था।इस केक पर संसद की आकृति के सामने कारों का काफिला भी खड़ा हुआ दर्शाया गया है। यह केक सांसद और उनकी पत्नी ने मिलकर काटा। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। लोगों की प्रतिक्रिया है कि इस तरह का केक नहीं काटा जाना चाहिए। संसद भारत देश की आत्मा है। यह मान और सम्मान का प्रतीक है।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा है कि संसद की आकृति का केक काटना लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुई, तो फिर तरह-तरह कमेंट आने लगे। किसी ने शेम-शेम कहा तो किसी ने कहा अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।

कठेरिया समर्थक जवाब देने से बचते नजर आए

कठेरिया के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने काफी प्रतिक्रिया भी दी। जन्मदिन पर संसद भवन की आकृति वाला केक काटे जाने के वक्त कार्यकर्ता खुशी में मगन थे, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो कठेरिया समर्थक जवाब देने से बचते नजर आए। सांसद ने सुबह अपने आवास पर केक काटा था। इसके बाद समर्थकों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, इसी के साथ केक की आकृति को लेकर बहस शुरू हो गई। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More