बीजेपी ने पूरे देश में बनाए 50 साल से कम उम्र के जिलाध्यक्ष, वजह है बेहद खास…

0

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) में उम्र देखकर पद दिए जाने का सिलसिला शुरू हुआ है। पार्टी ने युवा टीम तैयार करने के मकसद से योग्यता की शर्तो में उम्र को भी जोड़ दिया गया है। इस रणनीति पर चलते हुए बीजेपी ने पूरे देश में 50 साल से कम उम्र वाले लोगों को जिलों की कमान सौंपी है।

ऊर्जावान चेहरों को संगठन चलाने का मौका

कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के मामले में भी यही नीति अपनाई गई। मध्य प्रदेश में विष्णु दत्त शर्मा जहां 49 साल के हैं, वहीं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता भी 50 साल के हैं। अन्य कई राज्यों के अध्यक्ष 55 साल के अंदर के हैं। अधिक उम्र वालों की जगह कम उम्र वालों को मौका देने के पीछे पार्टी की सोच है कि ऊर्जावान चेहरों को संगठन चलाने का मौका मिले। इससे हर स्तर पर नई लीडरशिप को आगे आने का मौका मिलेगा।

Bihar BJP MLC

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के एक शीर्ष नेता ने बताया, “इस दौर में राजनीति जिस तरह से तेज हुई है, वह ऊर्जावान चेहरे मांगती है। अब राजनीति पार्टटाइम नहीं बल्कि फुलटाइम होने लगी है। निचले स्तर पर कम उम्र में जिम्मेदारियां दिए जाने पर नए नेताओं को उभरने का मौका मिलता है। अगर कोई 40 साल में मंडल अध्यक्ष बनता है तो फिर उसके पास जिले से लेकर प्रदेश की राजनीति में जाने तक की काफी उम्र रहती है।

भाजपा में 50 साल से कम उम्र के बने सभी जिलाध्यक्ष

भाजपा नेता ने कहा, “सोची-समझी रणनीति के तहत जिला इकाइयों के अध्यक्षों के लिए 50 साल अधिकतम उम्र को एक पैमाना बना दिया गया। कुछ मामले अपवाद हो सकते हैं, लेकिन पहली बार भाजपा में लगभग सभी जिलाध्यक्ष 50 साल से कम उम्र के बने हैं।”

Corona

भाजपा सूत्रों ने मीडिया को बताया कि संगठन चुनाव के दौरान ही पार्टी मुख्यालय से सभी राज्य इकाइयों को उम्र देखकर अध्यक्ष बनाने का निर्देश दिया गया था। निर्देशों के मुताबिक, जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 50 साल और मंडल अध्यक्ष के लिए 40 साल उम्र सीमा तय की गई थी।

भाजपा के देश में हैं कुल 907 संगठनात्मक जिले

भाजपा के देश में कुल 907 संगठनात्मक जिले हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यहां 50 साल से कम उम्र के चेहरों के हाथ पार्टी ने कमान सौंपी है। इसी तरह भाजपा के देश में कुल 13,796 मंडल हैं। इन मंडलों के अध्यक्ष पद पर अधिकतम 40 साल उम्र के लोग बैठाए गए हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कम उम्र के लोगों को संगठन की कमान मिलने से पार्टी से जुड़े युवाओं में उत्साह का संचार होता है। उन्हें भी लगता है कि कम उम्र में वे अच्छे पद तक जा सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर से जारी होने वाले कार्यक्रमों को कहीं बेहतर तरीके से कम उम्र के लोग जमीन पर उतारने में सफल होते हैं। जमाना तकनीक का है, ऐसे में कम उम्र के लोग इसमें ज्यादा रुचि लेते हैं।

BJP

यह भी पढ़ें : राज्य में फिर से लगेगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

यह भी पढ़ें: चेतावनी : भारत में हर दिन दर्ज हो सकते हैं 2.87 लाख कोविड मामले

यह भी पढ़ें: जब महामारी आई तो बड़े-बड़े एक्सपर्ट भारत पर सवाल खड़े कर रहे थे : पीएम मोदी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More