प्रियंका गांधी का कुर्ता खींचे जाने पर भड़कीं BJP नेता, बोलीं- उस पुलिसवाले की जुर्रत कैसे हुई…

0

नोएडा पुलिस ने रविवार को डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को लेकर बीजेपी की महिला नेता ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। महाराष्ट्र बीजेपी की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र बीजेपी की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने ट्वीट कर लिखा, ‘पुरुष पुलिस की जुर्रत कैसे हुई कि वो एक महिला नेता के वस्त्रों पर हाथ डाल सके! समर्थन में अगर महिलाएं आगे आ रही है, पुलिस कहीं की भी हो उन्हें अपनी मर्यादा का ध्यान रखना ही चाहिए। भारतीय संस्कृति में विश्वास रखनेवाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ऐसे पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई करे।’

वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वाघ पिछले साल बीजेपी में जाने के बावजूद अपने ‘संस्कार’ नहीं भूली हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्रियंका गांधी से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी-

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएंडडी) फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था, जब वो अपने एक पार्टी कार्यकर्ता का नोएडा पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थी। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे।

हंगामे के दौरान कैद किए गए वीडियो में प्रियंका एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी पर नोएडा पुलिस ने जताया खेद, जांच के आदेश

यह भी पढ़ें: थाने में ही सुरक्षित नहीं महिला सिपाही! SHO पर छेड़छाड़ का आरोप, बोली-कभी छूते हैं गाल तो कभी…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More