भाजपा ने केरल में हुई हत्याओं का माकपा को ठहराया जिम्मेदार

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा में केरल में राजनीतिक कारणों से हुई हत्याओं का मुद्दा उठाया और राज्य में माकपा नेतृत्व वाले वाम मोर्चा की असक्रियता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रहलाद जोशी और सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने-अपने विचारों को लोकसभा में व्यक्त करते हुए माकपा पर हमला किया और उन लोगों की सूची पर नजर डालते हुए उनकें नामों का भी विवरण दिया।

17 महीनों के कार्यकाल में 17 लोग की मौत

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रहलाद जोशी ने शून्य काल के दौरान कहा, “केरल में वाम मोर्चा के 17 महीनों के कार्यकाल में 17 लोग मारे जा चुके हैं।”

सांसद प्रहलाद जोशी ने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ता भी मारे गए हैं, लेकिन वे उनके साथ दिल्ली में सांठगांठ कर रहे हैं और केरल में लड़ रहे है।”

read more :  मप्र : गो-तस्करी के शक में तीन युवकों की पिटाई

राजनीति हत्या करने का नहीं देती लाइसेंस

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राजनीतिक हिंसा के कथित पीड़ितों नामों की सूची पढ़ी। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, “ये उन लोगों के नाम हैं, जो केरल में राजनीति से प्रेरित हत्याओं के शिकार हुए।

सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, “इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने वाले भी मुख्य रूप से इसी राज्य से आते हैं।”

Also read : बिहार में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

असहिष्णुता और लोकतंत्र पर भाषण देने वाले लोकतंत्र में वैकल्पिक विचारधाराओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते।” सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, “इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाले भी मुख्य रूप से इसी राज्य से आते हैं।”

मीनाक्षी लेखी ने कहा, “जब भाजपा कार्यकर्ता मारे जाते हैं, तब हम आवाज उठाते हैं। अन्य तो आवाज भी नहीं उठाते। राजनीति हत्या करने का लाइसेंस नहीं देती।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More