बीजेपी और कांग्रेस में लव मैरिज, मचा तहलका

0

वैसे तो कांग्रेस और बीजेपी में हमेशा से छत्तीस के आकड़े रहे हैं, लेकिन ये खबर पढ़कर आपको शायद थोड़ा  अटपटा लगे। अगर हम यूं कहें कि कांग्रेस और बीजेपी में लव मैरिज हो गई है तो यह गलत नहीं होगा। अब आपको लग रहा होगा कि आखिर ये कैसे हो सकता है?

तो चलिए जनाब पूरे राज से पर्दा उठा ही देते हैं। इन दिनों एक ऐसी सियासी शादी की चर्चा जोरों पर है। जिसमें दो प्रेमियों ने सियासी बंधनों को तोड़कर लव मैरिज कर ली। शादी के इस बंधन में दुल्हन कांग्रेस की युवा नेत्री है, तो दूल्हा बीजेपी का युवा नेता…यह नहीं दोनों अपने-अपने  इलाके में मजबूत सियासी पकड़ भी रखते हैं।

जी हां, यह प्रेम कहानी है शहडोल लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ी हिमाद्री सिंह की और 2009 में ही इसी सीट से हिमाद्री की मां स्वर्गीय राजनंदिनी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा के नेता नरेन्द्र सिंह मरावी की। इस प्रेमी जोड़े ने हाल ही में सगाई की है और जल्द ही इनकी शादी होने वाली है।

इस प्रेम कहानी की चर्चा दूर-दूर तक हैं। हालांकि दोनों का कहना है कि शादी के बाद भी उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता अपने-अपने दलों के लिए पहले की तरह रहेगी। कांग्रेस पार्टी से शहडोल संसदीय क्षेत्र का चुनाव लड़ चुकी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दलबीर सिंह और पूर्व कांग्रेस सांसद स्व. राजेश नंदनी की पुत्री हिमाद्री सिंह और भाजपा के युवा नेता अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) नरेन्द्र मरावी ने गुरुवार शाम अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम स्थित हिमाद्री सिंह के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सगाई की रस्म पूरी की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More