भाजपा तो गूगल को भी घूमा दे जनता क्या चीज है : अखिलेश यादव

0

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो आज हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं वो जरा अपने गिरहबान में झांक कर देखें। खुद उनकी पार्टी परिवारवाद के नक्शे कदम पर चल रही है।

अखिलेश यादव ने छात्रों को लैपटॉप बांटा

भाजपा में भी कई पीढ़ियां राजनीति के क्षेत्र में जोर आजमाइश कर रही है शायद भाजपा का ध्यान अपनी पार्टी पर नही गया होगा। दरअसल, अखिलेश यादव ने छात्रों को लैपटॉप बांटा। इसी दौरान वो हमेशा की तरह भाजपा पर निशाना साधते नजर आएं।

भाजपा 73 प्लस की बात कर अपनी छाती चौड़ी कर घूम

अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो गूगल को भी घुमा देती है। तो प्रदेश की जनता क्या चीज है। जो भाजपा 73 प्लस की बात कर अपनी छाती चौड़ी कर घूम रही है वो जरा अपनी गिनती सही कर ले, तीन तो भाजपा पहले ही हार चुकी है।

Also Read :  …इसलिए सड़क पर उतरते है गौ रक्षक : रामदेव

आज योगी सरकार रायबरेली में एम्स के ढोल पीट रही है उसकी जमीन भी सपा ने ही दी है। इतना ही नहीं गोरखपुर में भी सपा सरकार ने ही जमीन दी थी पर उसका काम पता नहीं कहा चला गया।

नोटबंदी के सवालों पर बगलें झांकती नजर आती है

योगी सरकार पूरे मुद्दों से भटक चुकी है। शायद इसीलिए नोटबंदी के सवालों पर बगलें झांकती नजर आती है। योगी सरकार ने तो बच्चों को लैपटॉप दिए जाने का भी वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया।

बच्चो से  किए वादे पूरे करे योगी जी

आज हम बच्चों को लैपटॉप देकर योगी सरकार को याद दिला रहे हैं कि सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया। एक लैपटॉप सिर्फ एक बच्चे को नहीं बल्कि पूरे परिवाार को शिक्षित करता है। आज हमने कम लैपटॉप बांटे है लेकिन योगी सरकार से उम्मीद करता हूं कि वो सरकार आगे आए और बच्चों से किए वादे को पूरा करे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More