70 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

rape

बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पोती की उम्र की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हाजीपुर में एक पांच वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम अपने घर के करीब ही खेल रही थी।

इसी दौरान आरोप है कि पड़ोस के बुजुर्ग उसे किसी बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तब खून देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ, इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात बताई।

परिजनों ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

नगर थाना के प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पॉक्सो के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग भाई-बहन को किडनैप कर 20 घंटे किया दुष्कर्म, 12 दिनों बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनता था पति, पीड़िता ने मांगा तलाक, कोर्ट ने कही ये बात

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)