बिहार में BJP नेता की मौत पर बड़े नेता मौन, ‘मौत’ पर बीजेपी खेल रही ‘सिम्पैथी प्ले कार्ड’

0

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में बीच सड़क विरोध प्रदर्शन कर रहें भाजपा कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया  था। इस दौरान प्रदर्शनकारी भाजपाईयों के गुट में भगदड़ मच गई थी। इसी बीच भाजपा के एक नेता विजय सिंह की मौत हो गई। जिसपर अब भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी के छोटे नेता बिहार की पुलिस की निंदा करते हुए विरोध कर रहे हैं।

आज विधान परिषद में भी भाजपाईयों ने सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा किया। जिससे सदन की कार्रवाई को रोक दिया गया है। हालांकि भाजपा नेता की मौत को लेकर अब कई सियासी दांवपेंच देखे जा रहे हैं। कई राजनीतिज्ञ इसे बिहार में वोट बैंक खड़ा करने के लिए पार्टी की ही रणनीति बता रहे हैं तो कुछ बीजेपी नेता की मौत दुर्घटना बता रहे हैं। ये सभी समीकरण बीजेपी के बड़े नेताओं की चुप्पी पर बनाए जा रहे हैं।

बिहार में भाजपा पर चली लाठियां

बता दें कि गुरुवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों की नियुक्ति के मामले को लेकर पटना में विधानसभा मार्च किया। पटना में बीजेपी के विधानसभा मार्च में शामिल बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर बिहार सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जैसे ही भाजपाईयों का विधानसभा मार्च राजधानी पटना के डाक बंगला के पास पहुंचा, पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान पुलिस को भाजपाई  प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी पड़ी। पटना पुलिस की लाठीचार्च के दौरान मची भगदड़ में बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत भी हो गई। मृतक विजय सिंह जहानाबाद से भाजपा नेता है।

पार्टी के लिए कुर्बान हो गए विजय सिंह

बिहार में भाजपा पार्टी के लिए सियासी जंग लड़ने वाले भाजपा नेता विजय सिंह का अंतिम संस्कार आज फतुहा में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बिहार में भाजपा कार्यकर्ता आज नीतिश कुमार की सरकार के खिलाफ काला दिवस मना रहे हैं। इसके तहत बीजेपी नेताओं ने आज विधानसभा के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर विजय सिंह की मौत के लिए बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जा रहा  है कि सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपाईयों ने कुर्सियां भी फेंकी। जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बीजेपी के बड़े नेता प्रचार में व्यस्त

बिहार में एक ओर तो भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना की बिहार सरकार का प्रहार देखने को मिल रहा है। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के अलकमानों  के पास पार्टी के लिए कुर्बानी देने वाले नेता के लिए संवेदना व्यक्त करने का भी वक्त नही है। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान विजय सिंह की मौत होने के बाद भी अभी तक भाजपा पार्टी की ओर से किसी भी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आया है। पार्टी के सभी दिग्गज नेता और अलकमान चुनाव-2024 के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। चाहे वह भाजपा के कर्ता-धर्ता गृह मंत्री अमित शाह हो या फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हो या उत्तर प्रदेश के मुखिया व भाजपा स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ हो, सभी इस मामले में चुप्पी साध कर बैठे हैं। इन सभी बड़े बीजेपी नेताओं के ट्वीटर अकाउंट में केवल उपलब्धियों का खाका परोसा जा रहा है। ऐसे में पटना में हुई बीजेपी नेता की मौत सियासी दांवपेंच का हिस्सा बताया जा रहा है। राजनीतिज्ञ इसे भाजपा की बिहार-वोटबैंक की रणनीति बताने से भी नहीं चूक रहें।

छोटे बीजेपी नेता मना रहें काला दिवस

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है, ‘नीतीश कुमार की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव इस्तीफा दें। इन लोगों ने हत्या कराई है। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह शहीद हुए हैं। जनता जवाब देगी। प्रशासन नीतीश का मुखौटा है। लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। पूरे बिहार में बीजेपी काला दिवस मना रही।’

नेता की मौत पर भी राजनीति

हालांकि इस मामले में बिहार की गठबंधन पार्टी आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा है कि बीजेपी नेता की मौत पुलिस लाठीचार्ज से नहीं हुई है। बल्कि बीजेपी नेता की मौत भगदड़ मचने से हुई है। आरजेडी विधायक ने कहा कि बीजेपी अपने नेता की मौत पर भी राजनीति कर रही है, जिससे वोट बैंक बना सकें। आगे मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा। बिहार सरकार न किसी को फंसाती है न बचाती है।

भाजपा का सिम्पैथी प्ले कार्ड

बता दें कि आरजडी के इस बयान के पहले पटना पुलिस की ओर से भी कहा गया है कि भाजपा नेता की लाठीचार्ज से नही हुई। भाजपा नेता के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। उनकी मौत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मचाई गई भगदड़ से हुई है। फिलहाल भाजपा के बड़े नेता इस घटना पर मौन ही धारण किए हुए हैं। बिहार में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर  सिम्पैथी का प्लेकार्ड खेल रहे हैं।

 

Also Read : MP के बाद UP में पेशाब कांड, सोनभद्र में नशे के हालत में दलित के कान में कर दी पेशाब

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More