नये वर्ष 2023 में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं, जानें एग्जाम्स से जुड़ी सारी डिटेल्स और टाइम टेबल

0

वर्ष 2022 खत्म होने में मात्र एक दिन बचा हुआ है. उसके बाद से ही नया वर्ष 2023 शुरू हो जायेगा. वर्ष की शुरुआत के साथ ही लोग इसके स्वागत की तैयारियों में जुट जायेंगे. मगर, हायर एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी में लगे छात्रों के लिए वर्ष 2023 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. दरअसल, वर्ष 2023 के शुरू होते ही जनवरी से जेईई मेन, सीयूईटी, सीटीईटी, नीट और गेट जैसे बड़े एग्जाम्स का आयोजन किया जाएगा. यहां हम आपको इन परीक्षाओं से जुड़ी सारी जानकारी डिटेल में देने वाले हैं.

जेईई मेन 2023

जेईई मेन 2023 के पहले सत्र का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा. वहीं, जेईई मेन 2023 के दूसरे सत्र का आयोजन 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

यूजीसी नेट 2023

असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जेआरएफ के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, नेट के लिए रजिस्ट्रेशन एवं एग्जाम डेट जारी कर दी गई है. यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च तक किया जाएगा.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

गेट 2023

गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी को किया जाएगा. इस परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को जारी किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड, यानी सीबीटी मोड में कराई जाएगी.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

आईसीएआर एआईईईए 2023

आईसीएआर एआईईईए 2023 परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28 और 29 अप्रैल 2023 को किया जाएगा.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

नीट यूजी 2023

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2023 का आयोजन 7 मई, 2023 को किया जाएगा.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

सीयूईटी 2023

संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2023 का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक किया जाएगा.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

सीबीएसई बोर्ड 2023

वर्ष 2023 में सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए टाइम टेबल रिलीज कर दिया है. हाईस्कूल की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी एवं 21 मार्च तक चलेगी. वहीं, इंटरमीडिएट के एग्जाम्स 15 फरवरी से शुरू होंगे और 5 अप्रैल को खत्म हो जाएंगे.

Exams 2023 JEE NEET CUET CBSE Board

 

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक का होगा.

 

Also Read: ITR Filing Alert: 31 दिसंबर तक भर ले आईटीआर नहीं तो भरना होगा 10 हजार का जुर्माना

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More