Big Boss OTT 2 : आशिका भाटिया ने बॉडी शेमिंग करने पर एल्विश को दी धमकी, लॉकडाउन में किया था रोस्ट

0

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Big Boss OTT सीजन-2 में धांसू एंट्री करने वाले एल्विश यादव और आशिका भाटिया की कमेस्ट्री लड़ाकू अंदाज ले रही है। कंटेस्टेंट आशिका भाटिया ने एल्विश यादव पर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। दरअसल, आशिका ने दावा किया है कि कोविड में लॉकडाउन के दौरान एल्विश ने उनका बॉडी शेम किया था। साथ ही एल्विश ने आशिका को रोस्ट भी किया था। जिसको लेकर आशिका ने एल्विश पर एक्शन लेने की बात कही है। वहीं एल्विश ने आशिका की धमकी पर फीका रिएक्शन देते हुए नॉट इंट्रेस्टेड बोल दिया है। अब आशिका गिग्गल कैट की तरह कभी भी एल्विश पर झपट सकती हैं।

कपल की तरह ट्रोल हुए थे आशिका-एल्विश

बता दें कि शो के सीजन-2 में आशिका भाटिया और एल्विश यादव ने साथ में एंट्री ली थी। दोनों ने कैप्टेंसी के दावेदार अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के साथ एक टास्क किया। इस टास्क में मनीषा रानी जीती हैं और वह पहली बार कैप्टन बनीं हैं। वहीं बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही अभिषेक मल्हान ने एल्विश और आशिका को कपल कहते हुए ट्रोल कर दिया था।

आशिका ने दी एल्विश को धमकी

एल्विश ने बताया है कि जब उन्होंने आशिका का नाम सुना तो वह बिल्कुल चौंक गए थे। बाद में आशिका भाटिया से बेबीका धुर्वे ने एल्विश संग उनकी लड़ाई के बारे में पूछ लिया। इसपर आशिका भाटिया ने एल्विश के सारे काले राज खोल दिये। इसके साथ ही एल्विश पर लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दे डाली।

 

लॉकडाउन में किया था रोस्ट

 

आशिका भाटिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एल्विश ने उन्हें रोस्ट किया था। साथ ही बॉडी शेम भी किया था। इस बात से उनका बहुत दिल दुखा था। हालांकि, उन्होंने इस बात का ज्यादा बतंगड़ नहीं बनाया था। बाद में बेबीका ने एल्विश और आशिका की आपस में बात करवाई। तब यूट्यूबर एल्विश ने कहा कि उन्होंने बॉडी शेम किए जाने पर माफी भी मांगी थी, जिसका वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। आशिका ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा।

आशिका को कहा था कार का बोनट

दरअसल, यह मामला कोवडि के दौरान लगे लॉकडाउन-2 का है। साल 2020 में एल्विश यादव और आशिका भाटिया के बीच बड़ी कैट फाइट हो गई थी। एल्विश ने आशिका को रोस्ट करते हुए उनकी तुलना कार और बोनट से कर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया स्टार का गुस्सा फूट गया था और उन्होंने लीगल एक्शन की धमकी दे दी थी। एक लंबे चोड़े पोस्ट में आशिका ने कहा था कि साइबर बुलिंग और बॉडी शेमिंग एक अपराध है और वह उनके खिलाफ एक्शन ले सकती हैं। उन्होंने ये भी कहा था, ‘इसे आप धमकी समझें या मशविरा।’

एल्विश ने कबूला बॉडी शेमिंग क्राइम

आशिका भाटिया के ही अंदाज में एल्विश ने भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह आशिका की इन धमकियों से नहीं डरते हैं। उन्होंने कबूला था कि बॉडी शेमिंग क्राइम है, लेकिन वह न तो उनकी धमकी लेने में इंट्रेस्टेंड हैं और ना ही मशविरा। एल्विश का ये भी कहना था कि अगर उन्हें लीगल एक्शन करना है तो कर ले। बचकर निकलना होगा तो निकल जाएंगे।

दोनों की फाइट टॉक कमेस्ट्री

फिलहाल अब एल्विश यादव और आशिका भाटिया ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में बंद है। बिग हाउस के घर में दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं जारी है। ऐसे में दोनों की कमेस्ट्री हर रोज फाइट टॉक में बदलती जा रही है। अब आगे देखते हैं कि दोनों के बीच का रिश्ता बदलता है या फिर सच में आशिका एल्विश के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेती हैं।

 

Also Read : चंद्रयान-3 को भी लीड कर रहीं हैं ऋतु करिधाल, लखनऊ में बीता है रॉकेट वुमन का बचपन

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More