देशभक्ति का फुल डोज देने आ रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’

0

जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ट्रेलर लांच होते ही काफी वायरल हो गया है। फिल्म का ट्रेलर चार दिन में 32 लाख व्यूज का कीर्तिमान स्थापित हो चुका है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि निरहुआ इसमें एक तेज़ तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं। यह होली के त्यौहार पर भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी। गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है।

इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा। इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा।

Also Read : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के इस गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड !

इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है।

फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More