BJP ने जारी की UP विधान परिषद के उम्मीदवारों की सूची

0

भाजपा ने यूपी में 23 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए आज दस प्रत्याशियों की सूची जारी (released) कर दी है। यूपी में 13 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने एक सीट अपने सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी है। इस पर अपना दल अपना प्रत्याशी घोषित करेगा।

भाजपा ने जारी की एमएलसी की लिस्ट
बीजेपी ने आज दस सदस्यों का नाम घोषित कर दिया है

यूपी में विधान परिषद के 13 सदस्यों के चुनाव के लिए बीजेपी ने आज दस सदस्यों का नाम घोषित कर दिया है। इनमें दो योगी  सरकार के मंत्री हैं जबकि तीन समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं।

Also Read :  पीड़िता को आरोपी विधायक के घर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार

बीएसपी से इस्तीफा देकर आने वाले जयवीर सिंह को भी भाजपा ने टिकट दिया है। इनके साथ ही संगठन से जुड़े भाजपा के पदाधिकारियों को भी इस बार परिषद में भेजने की तैयारी है।

बसपा के भीमराब अम्बेडकर ने ही नामांकन किया है

भाजपा ने राज्यमंत्री महेंद्र सिंह व मोहसिन रजा, समाजवादी पार्टी से भाजपा में आने वाले बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह व डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, बसपा से आए जयवीर सिंह तथा विजय बहादुर पाठक, विद्यासगर सोनकर, अशोक कटारिया व अशोक धवन को अपना विधान परिषद प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश से अभी तक बसपा के भीमराब अम्बेडकर ने ही नामांकन किया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More