भारत जोड़ो यात्रा: महाराष्ट्र में आखिरी दिन, कल विश्राम दिवस, MP में जुड़ेंगी प्रियंका

0

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के 74 दिन हो चुके हैं. महाराष्ट्र में आज (रविवार) यात्रा का आखिरी दिन है. ये यात्रा महाराष्ट्र के बुलढाणा से आगे बढ़ी. इसके बाद यह यात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जुड़ेंगी.

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के 74वें दिन साईराम एग्रो सेंटर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 06:00 बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई. कहा जा रहा है कि सोमवार को भारत यात्रियों के लिए विश्राम दिवस रहेगा. इस दिन गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी प्रचार करेंगे. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है.

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi

 

 

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. यह पहली बार होगा जब कांग्रेस की यूपी से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगी.

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और कश्मीर में समाप्त होगी. बता दें भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. भारत जोड़ो यात्रा कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है.

 

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने पकड़ा था जिसका हाथ, जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More