जानें, धोनी से पहले कौन से खिलाड़ियों को मिल चुका है ‘पद्म भूषण’ सम्मान

0

देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नॉमिनेट किया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वो करिश्मा हुआ जिसका इतंजार भारतीयों ने 27 साल तक किया।

इन खिलाड़ियों को भी मिल चुका है ये सम्मान

बता दें कि धोनी को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड और देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है। अगर धोनी को पद्म भूषण सम्मान दिया जाता है तो वह यह अवॉर्ड पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे।

धोनी से पहले इन(सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्डे, प्रो डीबी देवधर, सीके नायडू और लाला अमरनाथ) खिलाड़ियों को भी पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्हें लोग शायद नहीं जानते हैं वो हैं पटियाला के राजा भलिंद्र सिंह और विजयनगरम के महाराजा विजय आनंद, जो 1936 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे।

20 विश्वकप और  वर्ल्ड कप जीतकर देश का मान बढ़ाया

2011 में वर्ल्ड कप की जीत ने देश का मान बढ़ाया और साल 2007 में टी20 विश्वकप जीतकर देश को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई।

ये है इनका रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी अबतक 90 टेस्ट मैच में(4876) और 302 वनडे मैच खेलकर अबतक अपने खाते में 9737 रन जोड़ चुके हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह अपनी फिटनेस को लेकर कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि उन्हें खेल से बाहर जाना पड़ा हो। बता दें कि 78 टी20 मैच में 1212 रन बना चुके हैं। इनके नाम टेस्ट मैच में 6 और वनडे मैच में 10 शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही धोनी ने अर्धशतकों की सैंचुरी लगा चुके हैं।

Also Read : वेस्टइंडीज की हार से श्रीलंका को मिला विश्वकप में प्रवेश

विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने अबतक सभी फॉर्मेट में (256 टेस्ट में, 285 वनडे में और 43 टी20 में) को मिलाकर 584 कैच लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 163 खिलाड़ियों को स्टंप आउट भी किया है।

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More